बच्चे

Share:

TITLE - Bacche
शीर्षक - बच्चे


पैदा होते कोई ना चलता, चलना हमे सिखाते हैं,
गिर ना जाए बेटा उनका, वॉकर हमे दिलाते है,
हमें चलने के साथ ही, उड़ने के ख्वाब दिखाते है,
शुरू से ही साथ रहें जो, पिता हमारे कहलाते है,

थोड़े हम जब बढतें है तब, हमारी जिदें भी बढ़ती जाती है,
दोस्तों को देख - देख, साईकल की याद आ जाती है,
खुशी हमारी आगे रखे, वो भी हमे दिलाते है,
सीट पकड़ हमे सिखाने वाले, पिता हमारे कहलाते है,

जवानी का समय आते ही, साईकल छोटी हो जाती है,
रगों में उठती ज्वाला, बाइक की प्यास बढ़ाती है,
जरूरतों को काट कर अपनी, वो भी हमें दिलाते है,
हमारी खुशी में खुश होते वो, पिता हमारे कहलाते है,

बस फिर क्या, जरूरतों का सागर भरता ही चला जाता है,
धीरे - धीरे वो बढ़ता बालक बहुत बड़ा हो जाता है,
पढ़ लिख कर वो एक मुकाम हासिल कर जाता है,
आस पड़ोस के लोगों को देख वो अपने शौक बढ़ाता है,

बाइक कहाँ, अब तो कार का जुनून सिर चढ़ जाता है,
बेटा जो था कल तक छोटा, अब खुद पिता बन जाता है,
बाहर चलती चकाचौंध में ऐसा वो रम जाता है,
अपने सिवाय उस लाडले को, नजर में कुछ ना आता है,

हर जरूरत पूरी करने वाले पिता खूसट लगने लग जाते हैं,
नादान थे बच्चे जो कल तक, क्यों वो उपकार भूल जाते है? पिता जो हमेशा पीछे सहारा देते, क्यों पीछे ही रह जाते है?
फिर भी अपनी ही गलती मान, शांत वो हो जाते है,
बच्चों के द्वारा भुला दिए जाते, वो पिता हमारे कहलाते है।

मanav Jaiन
©bleeded_pen

Explained -

This poem is about the growing love of a father towards his son.
It shows the different stages of a child's life and how growing, his demands also tend to increase, a kid demands many things in order to maintain his status, a father on the other hand complete all his fantasies and desires.
But slowly growing up, the kid when attains a maturity and get married and himself become a father, he forgets the favors and happiness his father gave him, and he forgets him, and all the love of a father fades away with time.

And here our another poem has ended. Hope you guys liked it. Please stay tuned for amazing handwritten content.
                   -Regards Manav Jain
            Founder and writer of Bleeded Pen


No comments