मेरा बचपन

Share:

Title - Mera Bachpan
शीर्षक - मेरा बचपन


काश मेरा वो बचपन मुझ तक चलकर वापस आ जाता,
गंभीर होती इस दुनिया में कुछ पल मुझे हँसा जाता,

कहना नही कोई चाहता मगर ये दुख सबको सताता है,
उम्र बढ़ने के साथ ही सबका बचपन पीछे रह जाता है,

कभी उठते थे गोद मे माँ की इस दुनिया से नाता तोड़े,
मुस्कान चढ़ाए इन होठों पर सकरी गलियों में भागे दौड़े,

चुरा के घर से खाने का भी मजा निराला आता था,
छिप जाते कही मित्रों संग कोई ढूंढ न हमको पाता था,

हर गर्मी में हम अपनी ननिहाल को भागे जाते थे,
नानी के हाथों के पकवान दिल को बड़े ही भाते थे,

फिर क्या था बस धीरे - धीरे मेरा बचपन पीछे छूट गया,
नजाने क्यों पर मेरे अंदर का बच्चा मुझसे रूठ गया,

मैं खुद से रूठा, क्यों मेरा बचपन छूटा, छूटी सारी यादें,
जी सकू उन लम्हों को वापस उससे की बोहोत मुरादें,

काश वो ढलता सूरज यादों का यूं न मुझे रुलाता,
उम्र का बढ़ता कोहरा ना मेरी नजरें धुंधली कर जाता,

काश मेरा ईश्वर मेरी ये इच्छा पूरी कर पाता,
काश मेरा वो बचपन मुझ तक चलकर वापस आ जाता।


मanav Jaiन
©Bleeded Pen


Explained - 

This poem is about the childhood of every person, which is now lost in the darkness and is left behind. No we are grown ups and just in a hurry to be settled and earn money and become responsible being. And in this poem the poet is appealing to god that by any means if you can bring me back that time when I was a child please do that for me and send me back to that amazing time when I created lots and lots of precious memories which are full of ecstasy and love.

And here our another poem has ended. Hope you guys liked it. Please stay tuned for amazing handwritten content.
                   -Regards Manav Jain
            Founder and writer of Bleeded Pen

No comments