लेखक

Share:

Title - Lekhak
शीर्षक - लेखक

मत पूछो तुम क्या है लेखक,
न बूझो तुम क्यों है लेखक,
समझ नही सकते सब वो जो,
सहता है जीवन में लेखक।

बातो को सुनता है लेखक,
शब्दों को चुनता है लेखक,
यादें तो एक आम बात है,
सपनो को बुनता है लेखक।

दर्द के घूंट जो रोज पिता है,
खयालों में कविताएं सीता है,
खुद की तो बस नाम मात्र है,
सौ जिंदगियां जीता है लेखक,

प्यार बहुत करता है लेखक,
खोने से डरता है लेखक,
दर्दों को पन्नो पे उकेरे,
पल पल जल मरता है लेखक।

लिखने को आतुर है लेखक,
कहने को बहादुर है लेखक,
अच्छा हो चाहे हो बुरा,
शब्दों से वो प्रचूर है लेखक।

बस मत पूछो क्या है लेखक,
ये न बूझो क्यों है लेखक,
जान न कभी उसको पाओगे,
अंदर ही अंदर चलते जाओगे,
उससे कभी न मिल पाओगे,
अंदर कही छूपा है वो,
जालिम दुनिया से रूठा है वो,
नही मिलेगा तुमको वो बस

ये मत पूछो क्या है लेखक,
ये पूछो के "कौन" है लेखक

               
                           -माnav jaiन
                           ©Bleededpen

Explanation 


In this poem I've stated the life of a poet. Or the struggles arise in the life of a poet. He thinks, he analyses, he dreams and he's alone. A writer lives many lives along with his own. And due to this people must respect him and his creations. So I've insisted that besides of asking what is a poet start asking WHO is a poet.

And here the poem and it's explanation ended. Hope you guys liked it. Comment down your opinions and reviews down below. 

         - Regards Manav Jain 
          Founder and writer of Bleeded Pen

No comments